मथुरा, फरवरी 10 -- थाना जैंत क्षेत्र के आरके मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर रविवार रात विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग होने से एक युवक के हाथ में गोली लगने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गयी। गोली लगने से घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुट गयी। रविवार रात सुरीर क्षेत्र निवासी विजय कुमार अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल होने चौमुहां स्थित आरके मैरिज होम पहुंचे थे। देर रात करीब 12 बजे विवाह समारोह के दौरान फोटो खींचे जाने को लेकर विजय कुमार के पुत्र अमन का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि तभी चौमुहां निवासी नारायण ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। गोली विजय कुमार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.