शादी-समारोह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सर्व समाज ने समिति बनाई
गुड़गांव, मार्च 30 -- सोहना, संवाददाता। सोहना और इसके आसपास के इलाके में शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में होने वाले भारी और दिखावटी खर्चों को रोकने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है। सर्व समाज के लोगों ने मिलकर 51 सदस्यों की एक विशेष समिति का गठन किया है। समिति इलाके के करीब 50 गांवों का दौरा करेगी और वहां के ग्रामीणों को शादी, भात जैसे कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची न करने के लिए जागरूक करेगी। इस बड़े फैसले की नींव रविवार को अभयपुर गांव में आयोजित एक बैठक में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता अभयपुर के सरपंच स्वामी ने की। इसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज में फैल रहीं कुरीतियों को जड़ से खत्म करने पर जोर दिया गया। दो घंटे तक चली बैठक में वक्ताओं ने सगाई, लगन, भात, शादी समेत अन्य समारोहों में होने वाले खर्चों पर चिंता जाहिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.