हरदोई, मई 15 -- सुरसा। उम्मरपुरवा मजरा खजुरहरा में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 12 मई की शाम दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में पारूल की शादी थी। तभी खाने-पीने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। चन्द्रपाल ने राइफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में बृजेश और उर्मिला घायल हो गए। परिजनों और मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सुरसा में आरोपी चन्द्रपाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...