लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में शादी समारोह के दौरान फायरिंग और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों ने जान से मारने की नियत से शादी समारोह में 29 अप्रैल को फायरिंग की थी।एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में काकोरी के अजीतनखेड़ा का रहने वाला मनीष यादव और जीतू यादव है। 29 अप्रैल को दोनों शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पुरानी रंजिशके चलते दोनों ने एलडीए कालोनी सेक्टर सी में रहने वाली रीना यादव, आलोक एवं करन से गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में पिटाई, चार नामजद विरोध पर उनकी कार में तोड़फोड़ की थी। हमले का प्रयास किया था। तीनों घर के अंदर भागे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दोनों ने ...