दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना अन्तर्गत शहरो गांव की एक 19 वर्षीय विवाहिता ने पति के साथ विवाद होने पर कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना शनिवार को शाम में हुई। विवाहिता शोभिया देवी की शादी एक साल पूर्व शहरो गांव के मनोज राय के साथ हुई थी। महिला को कोई संतान नहीं है। मनोज राय के चचेरी बहन की शादी रविवार को है। शनिवार को शादी की रस्म अदा की जा रही थी। शादी को लेकर घर को सजाया-संवारा जा रहा था और डीजे पर गाना भी बजाया जा रहा था। रिश्तेदारों के साथ पति मनोज राय भी शादी की खुशी में डांस कर रहा था। इसी बीच पत्नी शोभिया देवी को पति के डांस करने पर नागवार गुजरा। वह पति से डांस करने से मना करने लगी,पर पति अपनी पत्नी की बात सुनने को तैयार नहीं था। मनोज राय ने पत्नी से कहा कि मेरी बहन की शादी है। इसलिए वह खुब डांस करेगा...