आरा, मई 6 -- -भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की देर रात हुई घटना -ममेरी बहन की शादी में ननिहाल आया था फौजी, नाच देखने के दौरान लग गयी गोली -जख्मी जवान का आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज -थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तफ्तीश और फायरिंग करने वाले की पहचान में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की रात आयोजित शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान फायरिंग में एक फौजी को गोली लग गयी। गोली उसके दाहिने केहूनी में लगने के बाद जांघ में जाकर फंस गयी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी फौजी की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह का 33...