लखनऊ, अप्रैल 18 -- चौक इलाके में जेबीपी गार्डन में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। एक पक्ष ने हमले, पथराव और लूटपाट का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने हमले के साथ महिलाओं से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े जाने और लूटपाट का आरोप लगाया है। विकासनगर सेक्टर पांच निवासी अजय राज ने बताया कि 15 अप्रैल को वह रात 11 बजे चौक स्थित जेबीपी गार्डन में आयोज शादी समारोह में पहुंचे थे। साथ में दोस्त असद, समृद्ध सिंह, अफसान गाजी और फैसल व कुछ अन्य लोग थे। समारोह में खान-पान चल रहा था। उन्होंने भी खाने की प्लेट उठाई। खाना परोसते समय दो लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध पर हाथापाई शुरू हो गई। शोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.