मथुरा, फरवरी 27 -- थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा करीब ढाई माह पूर्व शादी समारोह में दहशत फैलाने वाले वाहनों में से एक और डिफेंडर को जब्त किया। पुलिस गाड़ी स्वामी-चालक की तलाश कर रही है। इससे पूर्व पुलिस कई वाहन बरामद कर चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि 10 दिसंबर को गांव देवसेरस में एक बारात गांव अंगरावली, कामा, राजस्थान से आयी थी। इसमें करीब डेढ़ दर्जन से अधिक महंगी-महंगी गाडियां लेकर बाराती आये थे। आरोप था कि इस गाड़ियों की छत पर सवार होकर, सनरूफ से निकलकर अवैध असलाह लहराते हुए। हूटर बजाते , तेज आवाज में डीजे बताकर गलियों से गुजरे थे। इससे गांव वासियों में दहशत फैल गयी थी। इस दौरान लोगों ने इन गाडियों के दृश्यों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी व चालकों की तलाश में ...