हरदोई, मई 16 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के नरपतिपुर मजरा कनकोहरी गांव में 15 मई की रात शादी समारोह के दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में पहुंचे आरोपियों ने दूल्हा पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि दूल्हे के भाई की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद बारात बिना शादी के लौट गई। पीड़ित वेद प्रकाश के मुताबिक, उनकी बेटी पारुल की शादी का कार्यक्रम शुक्रवार की रात चल रहा था। रात करीब ढाई बजे जयमाला की रस्म के दौरान गांव के ही विपिन, राहुल, विजय, शिवा और अजय लाठी-डंडे लेकर समारोह में घुस आए। आरोप है कि सभी नशे में थे। विरोध करने पर उन्होंने दूल्हे, उसके भाई मनीष और चचेरे भाई विशाल को पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान टेंट और खाने-पीने का सामान भी...