शादी समारोह में तलवार लेकर डांस करने पर बवाल, तीन घायल
रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के बिगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने डीजे पर तलवार लेकर डांस करते हुए हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल की रात बिगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में कुछ युवक नशे में डीजे पर तलवार लेकर डांस करने लगे। शिकायतकर्ता राजू अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि रात करीब एक बजे अजय उर्फ चीकू, आकाश, राजू उर्फ तोता, राजेंद्र, बादल व अन्य युवक गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। राजू और उसकी भाभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.