औरैया, अप्रैल 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। सेहुद कैनाल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के पीपरपुर निवासी लाल बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर के गेस्ट हाउस में अजीतमल से आई बारात ठहरी थी। इसी दौरान डीजे संचालक गोलू निवासी झाबरपुर और दूल्हा पक्ष के मौसेरे भाई के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- डीजे के विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में...