समस्तीपुर, फरवरी 27 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडीतारा वार्ड 5 फुलवरिया में गुरुवार रात्रि में एक शादी समारोह के दौरान टेंट पंडाल में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों और अग्निशमन टीम की तत्परता से आग पर काबू पा ली गई परंतु हजारों का नुकसान हो गया। बताया जाता है कि राजेश पासवान के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसी दौरान रात्रि में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। जिससे टेंट पंडाल और वहां रखे खाने-पीने के सामान, एक फूसनुमा घर आदि में आग फैल गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। शादी समारोह में अगलगी की सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाने में पदस्थापित एएसआई टीपू कुमार और अग्निशमन टीम के मुकेश कुमार के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना में ...