शादी समारोह में टेंट खोलते समय करंट से कारीगर की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद। शादी समारोह के बाद टेंट खोलते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने कारीगर के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के मुजायतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह टेंट का काम करता था। उसने थाना मऊदरवाजा के लोहापानी गांव के निवासी राजेश्वर की बेटी की शादी समारोह में टेंट लगाया गया था। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार को सुरेंद्र अन्य मजदूरों के साथ टेंट खोलने पहुंचा था। यह भी पढ़ें- तार में पाइप छूने से टेंट हाउस कर्मी को लगा करंट, मौत टेंट के ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान लोहे का पोल अचानक बिजली लाइन से टकरा गया। करंट उतरने से सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.