सीवान, मई 7 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - बरौली मुख्यमार्ग के हरपुर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार एक महिला सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर ग्रामीणों ने घायल को इलाज के स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक गोपालगंज जिले के मिसरी बरताहा के सोनी देवी 40 वर्ष बताया गया है, वहीं बाइक चालक राजू कुमार है। हालांकि राजू कुमार को हल्की चोट आई हैं। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला घायल बता दें कि महिला और युवक बाइक से बड़हरिया से बरौली की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी बड़हरिया से बरौली की तरफ जा रही एक पिकअप ने पीछ...