अयोध्या, मई 8 -- बाबा बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहापुर गांव में बारात समारोह के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों द्वारा द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करने और नगदी व जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित संतोष गुप्त की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरपेप है कि गुरूवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी से बारात में शामिल होने पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और गाड़ी में बैठे लोगों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने स्कॉर्पियो को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- डीजे को लेकर विवाद में बारातियों से मारपीट, बस में तोड़फोड़ आरोप है कि आरोपित 40 हजार रुपए नगद भी लेकर फरार हो गए। मालूम हो कि बहापुर गांव से मीरमऊ बारात गई थी। दोनों पक्...