बिजनौर, अप्रैल 12 -- बढ़ापुर। गांव नंगला लद्दा उर्फ लदापुर में शादी समारोह में छोड़े गए पटाखें से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक मारुति वैन व बाइक जलकर खाक हो गई, जबकि तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गांव नंगला लद्दा उर्फ लदापुर में एक शादी की दावत का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां पर किसी ने पटाखा छोड़ दिया। पटाखें से निकली चिंगारी से पड़ोसी रतन सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से झोपड़ी रखा इंजन, भूसा व पशुओं का चारा आदि समान जलकर राख हो गया। वही आग की तेज लपटों की चपेट में आकर शादी में शामिल होने आए थाना नहटौर के गांव मिलक के एक व्यक्ति की मारुति वैन व एक अन्य रिश्तेदार की बाइक जलकर खाक हो गई जबकि तीन बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। ...