मुरादाबाद, मई 10 -- थाना क्षेत्र में रविवार को एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम सीलपुर ढकिया निवासी जहीर पुत्र हसन ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह रविवार को राकेश फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उनके अनुसार समारोह में उनके परिवार की महिलाएं भी मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान वसीम नामक युवक ने गलत नीयत से उनके परिवार की युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरन खींचने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया तो वसीम के साथ मौजूद नसीम, अय्यूब समेत अन्य लोगों ने जहीर के साथ मारपीट की। आरोप है बीच-बचाव कर...