अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा, संवाददाता। शादी समारोह में छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में मासूम बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेकाबू होते हालात पर काबू पाया। मामले में छह नामजद के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी युसूफ का आरोप है कि उनके भतीजे शाहनवाज की बीती 24 मार्च की रात शादी थी। बारात रात में दस बजे मोहल्ला नल स्थित जाफरी में गई थी। होटल के बाहर पहले से खड़े अनस, इमरान, फैजान, फैज, रिफाकत और इनके साथी बारातियों पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलवारों के पास लाठी-डंडे थे और उन्होंने बारात में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे...