हिन्दुस्तान संवाद, मई 10 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में मुर्गे ने बवाल करा दिया। दरअसल, शाहपुर के बिछिया स्थित बघेल मैरिज हॉल में खाने के दौरान कपड़ों पर चिकन गिरने पर बारात में आए युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान हुए बवाल में छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शनिवार शाम तक पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने इलाके के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी स्थित मलिन बस्ती के रहने वाले समीर कुमार नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। उनकी शादी जंगल तुलसीराम बिछिया सिंहासनपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार की बेटी फलक से तय हुई थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते रा...