रुद्रपुर, मार्च 9 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता के कौंधाखेड़ा गांव में रविवार रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात कौंधाखेड़ा गांव में एक युवती का विवाह समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में डीजे और बैंड की धुन पर लोग नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक चली गोली से 30 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम कौंधाखेड़ा घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है। हालांकि गोली किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल बूटा सिंह को परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.