फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। बिंदकी नगर के ललौली रोड पर फरीदपुर मोड़ स्थित एक शादी समारोह के दौरान बुधवार रात बारातियों के बीच हुए विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली एक बाराती के सीने में जा लगी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। गेस्ट हाउस के सामने मैदान में खड़े बारातियों के बीच कहासुनी के बाद चली गोली बारात में शामिल 40 वर्षीय रवि प्रताप सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध, बांदा के लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सीने में गोली लगने के कारण हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। बारात फतेहपुर शहर क्षेत्र से बिंदकी के जाफराबाद गांव आई थी। को...