पूर्णिया, अप्रैल 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। विवाह कार्यक्रम में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि बिहार सरकार के आदेश के मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यक्ति विशेष घरेलू एलपीजी का उपयोग करते हैं जो उचित नहीं है। इससे राज्य में चल रहे एलपीजी की आपूर्ति के बैकलॉग की संख्या और बढ़ जाने की संभावना है। वैवाहिक सीजन में वाणिज्यिक गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न होने की स्थिति में उत्पन्न समस्याओं देखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया-कैटरर्स अपने कमर्शियल गैस के लिए निबंधन करायेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन...