कानपुर, मई 14 -- चकेरी। पटेलनगर में पांच मई को घर से शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला मोबाइल दुकानदार लापता है। मोबाइल स्विच आफ होने पर छोटे भाई ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस तलाश में जुटी है। चकेरी के पटेलनगर निवासी 46 वर्षीय दीपक कुमार अग्रवाल की लालबंगला में मोबाइल की दुकान है। उनके छोटे भाई अरविंद ने बताया कि दीपक पांच मई की रात दुकान बंद कर घर पहुंचे। फिर उन्होंने बिदंकी फतेहपुर में एक शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से पैदल निकल गए। उसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे दीपक ने पिता रमेश चंद्र अग्रवाल को फोन कर बताया कि रास्ते में जाम होने से समारोह में देर से पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी इसके बाद जब वह अगले दिन काफी समय तक वह नहीं घर पहुंचे तो परिजनों ...