बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 फरवरी की रात शादी समारोह के दौरान 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, किशोरी 25फरवरी की रात परिजनों के साथ गांव में ही आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। 26 फरवरी की रात करीब एक बजे के बाद वह गायब हो गई। परिजनों ने उसे आस-पास के तमाम संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।बेटी का पता न चलने पर पीड़िता की मां ने रामगांव थाने में तहरीर दी। उन्होंने गांव के एक युवक, उसके भाई और उसके पिता, तीनों को नामजद किया और उन पर अपहरण का आरोप लगाया। मामले में...