शादी समारोह में खाना खाकर 36 लोग हुए बीमार
बदायूं, अप्रैल 23 -- ग्राम पंचायत खितौरा कुंदन के मजरा गोदीनगला में एक शादी समारोह की खुशियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब बारात की दावत खाने के बाद अचानक करीब 36 घराती और बराती बीमार हो गए। आनन फानन में सभी को नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक पर दिखाया गया। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। गांव गोदीनगला निवासी रामबहादुर शाक्य की बेटी शांति का विवाह जरीफनगर थाना क्षेत्र के सोनबुड़ी से तय हुआ था। मंगलवार को गांव में बारात आगमन की तैयारियां चल रही थीं। बारात आने से पहले गांव में दावत का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया। यह भी पढ़ें- कमालपुर काजी में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविर दावत के कुछ समय बाद ही कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.