रांची, मई 29 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डन्डई हेहल निवासी महादेव उरांव की बाइक अज्ञात चोरों ने 25 मई की रात शादी समारोह से चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार को रातू थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार महादेव उरांव गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक शादी घर के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। महादेव उरांव ने बताया कि बाइक की चोरी रात 12 बजे से एक बजे के बीच हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...