शादी समारोह में कहासुनी के बाद मारपीट-पथराव
मेरठ, जून 21 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खास में शनिवार देर शाम एक शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते जमकर पथराव हो गया। घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए। गांव पावली खास निवासी युसूफ की बेटी मुसदरत की शादी शनिवार को थी। शादी समारोह में परिवार के लोग और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रिश्तेदारों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पथराव से शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागे। पथराव में तीन से चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की गाड़ी और कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.