आगरा, अप्रैल 23 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक की बुलेट बाइक चोरी हो गई। संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है। पीड़ित हरिकांत शर्मा निवासी राजा की मंडी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 21 अप्रैल को मारुति एस्टेट बोदला रोड स्थित मंगलम विवाह स्थल में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। बाइक विवाह स्थल की पार्किंग में खड़ी की थी। वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें गाड़ी का लॉक खोलकर खड़ा करने को कहा। उन्होंने लॉक खोल दिया और विवाह में शामिल होने चले गए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की कचहरी से बाइक चोरी, मुकदमा जब वह करीब 11:40 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। इधर-उधर बाइक को खेाजा, मगर नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सफेद शर्ट पहने हुए युवक मारुति एस्टेट चौराहे की ओर ले जात...