शादी समारोह में आई युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू
फतेहपुर, अप्रैल 22 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को अपने ननिहाल एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। आरोप है कि बुधवार रात वह घर के बाहर सो रही थी, तभी बांदा जनपद के एक गांव के रहने वाले दो युवक बाइक से पहुंचे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जबरन उठा ले गए। इसके बाद गांव के किनारे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ समय बाद युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.