लखीमपुर खीरी, मार्च 1 -- Lakhimpur Kheri news: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक नाबालिग मूक-बधिर लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहीं पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। परिजनों को आता देखकर आरोपी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने दाहिने पैर में गोली मारकर एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक मूक-बधिर लड़की एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह लापता हो गई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गौतम ने बताया कि बाद में वह लड़की बदहवास हालत में गन्ने के एक खेत में पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि लड़की के रिश्तेदारों को आता देख आरोपी भाग गए। यह भी पढ़ें- 14 साल की लड़की बनी मां, र...