बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। कुछ ही दिन पूर्व सतरिक थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में फायरिंग में गोली लगने से एक अधेड़ व्यक्ति के घायल हो गया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक बार फिर एक शादी समारोह में फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी समेत कई युवक असलहों के साथ डांस करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक राजनीतिक दल पदाधिकारी रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दो अलग-अलग वीडियो में कुछ लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। शादी समारोह के दौरान .12 बोर डबल बैरल गन और रिपीटर गन से फायरिंग करते दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.