सहारनपुर, मार्च 12 -- अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान होटल प्रबंधन पर अतिरिक्त पैसे मांगने, कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने और कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने के आरोप लगे हैं। मामले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने होटल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अहमद बाग कॉलोनी निवासी मुकेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी के विवाह समारोह के लिए छह और सात मार्च को अंबाला रोड स्थित एक होटल बुक कराया था। बुकिंग के समय होटल के तत्कालीन जनरल मैनेजर प्रमोद कुमार के साथ कार्यक्रम की सभी शर्तें तय हुई थीं और अग्रिम के रूप में 50 हजार रुपये जमा भी कराए गए थे। शिकायत के अनुसार बाद में होटल में नए प्रबंधक के आने के बाद पहले से तय शर्तों को बदल दिया गया। आरोप है कि होटल प्रबं...