शादी समारोह के विवाद में चली गोली, छापेमारी में दो कट्टा व पिस्टल बरामद
सासाराम, मई 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदवनडीह गांव में बुधवार की हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलेयां गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद की है। छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टा, एक पिस्टल तथा एक 315 बोर का कारतूस बरामद की गई। वहीं पुलिस को देखकर मुख्य आरोपित पवन पाल छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे उसका बायां पैर टूट गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.