कानपुर, अप्रैल 15 -- सहालग में गैस सिलेंडर को लेकर मची हायतौबा पर थोड़ा विराम लगा है। शादी समारोह को देखते हुए अब आपूर्ति विभाग सिलेंडर मुहैया करा रहा है। इसकी रूपरेखा आपूर्ति कार्यालय ने तैयार कर ली है। कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र देने पर सिलेंडर आवंटित हो रहे हैं। सिक्योरिटी जमा करके कॉमर्शियल सिलेंडर आवंटित किए जा रहे हैं। इससे शादी समारोह वाले घरों में मची अफरातफरी कुछ दूर हुई है। मध्य पूर्व जंग के बीच लगी कॉमर्शियल सिलेंडर डिलीवरी पर रोक का असर सीधे तौर पर सहालग पर पड़ने वाला था। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तय कर ली है। यह भी पढ़ें- विवाह-तिलक शुरू, घरों में गैस सिलेंडर की टेंशन गैस कंपनियों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करके अब सहालग वाले घरों को सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके लिए शादी का कार्ड लगाकर प्र...