गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने शादी-समारोह के बाद सड़क पर गंदगी छोड़ने पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। निगम ने सफाई निरीक्षकों को जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। आयोजक को कार्यक्रम खत्म होने के बाद सफाई करानी होगी।

शादी समारोह और गंदगी निगम का स्वास्थ्य विभाग अभी तक केवल रेहड़ी पटरी और दुकानदारों के खिलाफ ही सड़कों पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगा रहा था। निगम अब शादी-समारोह के बाद सड़क पर गंदगी फैलने वालों पर भी सख्ती करेगा। कोई भी कार्यक्रम होने के बाद आयोजक को सड़क की भी साफ-सफाई करानी होगी। यह नियम पहले से था, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था।

नगर आयुक्त के आदेश नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभी सफाई निरीक्षकों को आदेश दिए कि शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम के बाद सड़क प...