मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए कहासुनी की रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को वह पड़ोसी यशपाल के बेटे शिवम की शादी में शामिल होने गया था। वहां उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि उसी रंजिश में 23 मार्च को रात करीब 9 बजे प्रियांशु, उसके भाई पुनीत और यशपाल गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और बेल्टों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...