बहराइच, जून 8 -- बहराइच, संवाददाता । जिले के हुजूरपुर थाने के निबुंई कलां गांव में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान बच्चों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक बालक की मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी थाने के निबुईकलां में सज्जाद का पुत्र सरवर आलम (11) परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था। रविवार रात खेलकूद के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। लखनऊ के बालक ने सरवर को जमकर मारापीटा। बालक की हालत बिगड़ने पर उसे चिरैया टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चोटहिल बालक की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। एसएचओ शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ह...