गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शादी समारोह के दौरान पड़ासियों द्वारा तीन दामाद के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर की है। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस दोनों मामले के तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से शीतलपुर निवासी सुरेश दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। उनका कहना है कि 14 मार्च को उनके घर में उनकी बेटी का शादी समारोह था। इस दौरान नाच-गान चल रहा था। घर की महिलाएं भी डांस कर रही थी। इसी बीच उनके पड़ोस के लड़के पंकज दास, विक्की दास, चंदन दास, विकास दास व डीलचंद दास एवं लगभग 10-12 लड़के भी डांस करने लगे। इस पर उसके दामाद डेगन दास, बिट्टु दास एवं संतोष दास ने उन लड़कों को डांस करने से मना किया तो उन सभी लड़कों ने उनके तीनों द...