सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। शादी का वादा, नौकरी का भरोसा और मीठी-मीठी बातें,. लेकिन हकीकत में निकला एक बड़ा धोखा। जिले में एक युवती से विवाह और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख 39 हजार रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के एक युवती से विवाह और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख 39 हजार रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसने अपनी शादी के लिए एक ऑनलाइन साइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद उसकी बातचीत एक युवक से हुई। इसने खुद को 65वीं बीपीएससी से चयनीत नगर कार्यपालक पदाधिकारी बताकर खुद को भरोसेमंद और गंभीर बताकर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसने शादी की बात आगे बढ़ाई और साथ ही उसने खुद की वित्त मंत्रालय में अ...