नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- अगले एक महीने में वेडिंग सीजन स्टार्ट हो जाएगा। जिन लड़कियों की शादी की डेट नवंबर में है वो लहंगे की शॉपिंग भी कर रही होंगी। ज्यादातर लहंगों की स्टिचिंग दुकानदार कर देते हैं। लेकिन ब्लाउज तो आपको ही सिलवाना पड़ता है। और, काफी सारी लड़कियां ब्लाउज सिलवाने के दौरान ही कुछ गलतियां कर देती हैं। जिसकी वजह से उनके स्पेशल दिन का स्पेशल लुक भी खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि शादी के लहंगे का ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट बने और उसका लुक भी शानदार नजर आए तो ब्लाउज सिलवाते समय छोटी-छोटी इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।पैसों के मामले में समझौता ना करें जब भी आसपास के बुटीक या टेलर को ब्लाउज सिलने के लिए दे रहीं तो ये अच्छी तरह से पता कर लें कि वो ब्लाउज सिलने में एक्सपर्ट है और आपके लहंगे के ब्लाउज को परफेक्ट सिलेगा। हो सकता है ...