हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 31 -- UP News: यूपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना नौहझील के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने लिखे सुसाइड नोट में किसी परिजन को परेशान न करने की अपील करते हुए कहा कि उसकी शादी वाले रुपयों से भाई की जमानत करा लेना। उसने यह कदम कुछ लोगों द्वारा दिये जाने वाले ताने को लेकर उठाया है। पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी के मध्य पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह पौने पांच बजे जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने पुलिस टीम संग मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच को...