जौनपुर, फरवरी 26 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे असबरनपुर अंडरपास के ऊपर अज्ञात वाहन ने शादी वाले रथ में पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि पीआरबी से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रथ पर कुल 12 लोग सवार थे। टक्कर लगने से विशाल कुमार, अनीश कुमार, अंकित और अनूप निवासी चोलापुर, वाराणसी को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को सामान्य चोट लगी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रेहटी भेजा गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.