कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। लगन का मौसम शुरू होने के साथ सराफा बाजार में हलचल तो बढ़ी है, लेकिन कारोबारियों के चेहरे पर पहले जैसी चमक नहीं दिख रही। बाजार में इस समय मुख्य रूप से उन्हीं परिवारों की भीड़ नजर आ रही है, जिनके यहां शादी-विवाह तय हैं। सामान्य ग्राहकों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम बताई जा रही है। शहर में सराफा कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण आम लोग आभूषणों की खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद भविष्य में कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि लोगों ने इस अपील का व्यापक स्तर पर पालन किया, तो पहले से मंदी झेल रहा बाजार और प्रभावित हो सकता है। इस समय केवल शादी वाले परिवार जरूरी खरीदारी कर रहे हैं। पहले...