नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नियति का खेल भी बड़ा क्रूर होता है। यूपी के मिर्जापुर के निनवार दक्षिण गांव में गुरुवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और शाम को गाजे-बाजे के साथ बारात निकलनी थी, वहां से 27 वर्षीय दूल्हे पुष्पेंद्र कुमार सिंह की शव यात्रा निकली। शादी की रस्मों के बीच हुए इस हादसे ने एक झटके में सब कुछ उजाड़ दिया। निनवार दक्षिण गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालता था। गुरुवार को उसकी शादी का दिन था और घर में मेहमानों व रिश्तेदारों की चहल-पहल थी। सुबह करीब सात बजे पुष्पेंद्र ने घरवालों से कहा कि वह किसी जरूरी काम से लालगंज जा रहा है। घर से महज दो किलोमीटर दूर बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे गहरी नहर में जा...