शादी वाले दिन रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच घायल
इटावा औरैया, जून 23 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव में वन विभाग की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जबकि दो वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटिया गांव निवासी नरेंद्र सिंह की पुत्री रुचि की शादी मंगलवार को होनी थी। बड़ी बेटी की शादी नगला बहादुर निवासी सुबोध कुमार से हुई थी और अब छोटी बेटी रुचि का विवाह उसके देवर के साथ तय था। शादी समारोह के लिए सुबोध कुमार रुचि को ब्यूटी पार्लर ले जाने गांव आया था। इसी दौरान नरेंद्र सिंह वन विभाग की जमीन पर समतल कर रास्ता बनाने लगे, जिसका गांव निवासी अरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.