हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। कोतूपुर पटिया गांव निवासी राजू निषाद की पुत्री की कल बारात आई थी। इसमें शामिल होने को लेकर बड़ी संख्या में नाते-रिश्तेदारों का घर में जमावड़ा था। सवेरे दुल्हन की विदाई के बाद नाते-रिश्तेदार राजू की यमुना नदी में लगी सब्जी की बारी में खरबूजा खाने को पहुंच गए। जिस नाव से नदी पार की गई वो पुरानी और छोटे साइज की थी। जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। नाव डूबने की खबर जैसे ही शादी वाले घर पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया। खरबूजा खाने के बाद वापसी में भी नाव में करीब 10 लोग सवार हो गए। इनमें पांच से लेकर 11 साल तक के बच्चों की संख्या ज्यादा थी। नाव जब नदी के बीचोंबीच पहुंची तो उसका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव नदी की गहराई में समा गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शाम का वक्त होने की वजह से इक्का-...