इंदौर, मई 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का दरवाजा खटखटाया है। मोनालिसा ने हाईकोर्ट में अपनी एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसके अंतरधार्मिक विवाह को अपराध साबित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र में फर्जी तरीके से बदलाव किया गया।याचिका में मूल जन्म प्रमाणपत्र बहाल करने और सरकारी रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में बताया गया है कि बाद में केरल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात फरमान नामक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मार्च 2026 में दोनों ने विवाह कर लिया था। यह भी पढ़ें- गर्भवती है मोनालिसा, इसलिए अभी पेश नहीं हो सकती; केरल से खाली हाथ लौटी MP पुलिसमहाकुंभ में वायरल हुई थ...