दरभंगा, मई 8 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला अपने पति की होने वाली दूसरी शादी रुकवाने के लिए थाना पहुंची। पति की होने वाली दूसरी शादी रुकवाने के साथ-साथ उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पीड़िता ने सिमरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विक्की यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। बाद में ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसके ससुर किशोरी यादव, पति विक्की यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य दहेज में पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। महिला ने बता...