जौनपुर, अप्रैल 6 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की शादी रुकवाने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने शनिवार शाम को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की शादी 24 जून को तय है। इसी को लेकर जवंशीपुर गांव का अरविंद धीवर उर्फ बिरजू पुत्र रामसिंगार धीवर लगातार शादी नहीं होने देने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि उसने कहा है कि यदि बारात आई तो वह युवती पर तेजाब फेंक देगा या जान से मार देगा। आरोपी मोबाइल पर भी संदेश भेजकर धमकी दे रहा था। पीड़ित ने यह भी बताया कि करीब तीन माह पूर्व इसी तरह की धमकी के चलते एक शादी रद्द हो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.