मुरादाबाद, फरवरी 3 -- भगतपुर के एक गांव के युवती ने रामपुर के टांडा क्षेत्र की युवती संग आपसी सहमति से सोमवार को शादी रचा ली। शादी के बाद दो युवती थाने पहुंचे और अपनी बात बताई। पुलिस ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़ी रही। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों युवतियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। युवतियों के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही दोनों युवतियों के परिजन थाने पहुंच गए और उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने दोनों ने साथ जाने से इंकार कर दिया। करीब एक वर्ष पूर्व भगतपुर क्षेत्र निवासी युवती अपने रिश्ते की बुआ के घर गई थी, जहां पड़ोस में रहने वाली दूसरी युवती से उसकी मुलाकात हुई। पांच दिन की मुलाकात के दौरान दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया। 31 जनवरी की सुबह दोनों युवतियां अपने-अपने घर से निकल गईं। भगतपु...